{"_id":"625c4c8be8b3ea7baf5046e1","slug":"sitapur-gang-suspected-in-stealing-jewelery-worth-2-5-crores-deoria-news-gkp4337008189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ के गहने चुराने में सीतापुर के गिरोह पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ के गहने चुराने में सीतापुर के गिरोह पर शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई करोड़ के गहने चुराने में सीतापुर के गिरोह पर शक
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बरारी प्रथम गांव में चीनी मिल के रिटायर्ड जीएम के घर से 31 मार्च की रात में हुई करीब ढाई करोड़ रुपये के जेवरात चोरी की घटना के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। एसओजी ने सीतापुर जनपद के चार बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
ग्रामसभा बरारी प्रथम निवासी वशिष्ठ मणि त्रिपाठी चीनी मिल के महाप्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं। एक अप्रैल की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो देखा कि कमरों में रखे सामान, जेवर और बाक्स नहीं थे। चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी नहीं थी, उस से नकदी, चार ब्रीफकेस में रखे गहने उड़ाए थे। घर से करीब दो सौ मीटर दूर पर ले जाकर बाक्स से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। चोरी की घटना में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब ढाई करोड़ के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी हुई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश के लिए एसओजी को निर्देश दिए। पुलिस टीम को इस गिरोह के बारे में कुछ दिन पहले अहम सुराग हाथ लगा था। उसके आधार पर एसओजी सीतापुर में पहुंच गई। वहां से दो शातिरों को हिरासत में लिया तो घटना में शामिल अन्य दो बदमाश पकड़ में आ गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह साइकिल से विभिन्न जनपदों में पहुंचता है। उसके बाद फेरी पर सामान बेचने के बहाने मकानों की रेकी करता है। फिर रात में घटना को अंजाम देता है। पकड़े गए चारों बदमाशों की निशानदेही पर जेवर और अन्य सामान बरामद किया है। एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि ये लोग चोरी की घटना में शामिल थे। अभी पूछताछ की जा रही है।