फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sisters tie Rakhi has pledged to protect

बहनों ने राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

Thu, 18 Aug 2016 10:42 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sisters tie Rakhi has pledged to protect
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। जिले में भाई और बहन के बीच प्रेम के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, उनके माथे पर तिलक लगाकर खुशी और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


भाइयों ने बहनों को पैसे और दूसरे तोहफे दिए। साथ ही बहनों की सदा रक्षा करने का संकल्प लिया। सुबह मुहूर्त के अनुसार लोगों ने कलाई पर राखी बंधवाई। लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सुबह से बाइक से लेकर चार पहिया गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गई। राखी बंधवाने का सिलसिला शुरू से शाम तक चलता रहा। सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी गई। रोडवेज परिसर में बसों के इंतजार में लोग देखे गए। जीप, बस, टैक्सी में भीड़ के कारण परेशानी उठानी पड़ी। मंदिरों में भी दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रौनक देखने लायक थी। नगरों में राखियों और मिठाई की दुकानें सजी रहीं। बहनों ने भाइयों को तिलक किया, आरती उतारी और राखी बांधकर प्रेम के बंधन को मजबूत किया। कई लोगों के लिए यह पर्व अपने रिश्तेदारों और परिजनों से मिलने और उनके साथ वक्त गुजराने का बेहतरीन  मौका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed