फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sister send material to his brother on bhaiya dooj

भैया दूज पर बहने जेल में बंद अपने भाइयों को भेज सकेंगी सामग्री

Thu, 12 Nov 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
sister send material to his brother on bhaiya dooj
भैया दूज पर बहने जेल में बंद अपने भाइयों को भेज सकेंगी सामग्री
विज्ञापन

देवरिया। जेल प्रशासन ने बहनों को भैया दूज पर राहत दी है। जेल में बंदी भाइयों से उनकी बहनों की मुलाकात तो नहीं हो सकेगी पर वे सामग्री भेज सकेंगी। जिसे चौबीस घंटे क्वारंटीन कर भैया दूज के दिन 16 नवंबर को संबंधित बंदी को दी जाएगी।
सामग्री में मिठाई भेजने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए जेल के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बना दिया गया है। जहां पूरे दिन एक जेलकर्मी तैनात किया गया है। जहां बहनें अपने भाई के लिए शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की शाम तक सामान जमा कर सकेंगी। यहीं नहीं भैया दूज के दिन 16 नवंबर की शाम को बंदियों के लिए जेल प्रशासन की तरफ से स्पेशल भोजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन

जेल में तकरीबन 1700 बंदी हैं। जिसमें महिला बंदी भी शामिल हैं। भैया दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही खास है। इस दिन बहनें नारियल भाई को देकर टीका करती हैं। टीका करने के बाद बहनें भाई की आरती करती हैं। बदले में भाई बहन को गिफ्ट देते हैं। बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। भैया दूज का त्योहार इस बार विशाखा नक्षत्र में मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार के प्रेम एवं विश्वास के इस त्योहार पर जेल में बंद भाइयों के लिए जेल प्रशासन ने बहनों को खास छूट दी है। जेल में मुलाकात बंद होने की वजह से बहनें अपने-अपने भाइयों के लिए रोरी, अबीर, चंदन, रक्षा सूत्र भेजवा सकेंगी। सामग्री में मिठाई भेजने पर पाबंदी है। मिठाई की व्यवस्था जेल प्रशासन खुद करेगा। जेल प्रशासन इसका पैकेट तैयार कर उसे सैनिटाइज कर बंदियों को 16 नवंबर को मुहैया कराएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश भी भेज सकेंगी बहनें
भैया दूज पर बहने भाइयों के लिए संदेश भी भेज सकेंगी। उनके संदेश को जेल प्रशासन रिकार्डिंग कर जेल में बंद बंदियों को सुनाएगा। इसका इंतजाम भी कर लिया गया है। 13 नवंबर से इसके लिए हेल्फ डेस्क खोल दिया जाएगा। जिसमें महिला एवं पुरुष बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है।
बंदियों को मिलेगा स्पेशल भोजन
जेल प्रशासन भैया दूज के दिन बंदियों के लिए शाम को स्पेशल भोजन परोसेगा। जिसमें पुड़ी, सब्जी, खीर या हलुआ दिया जाएगा। इसके लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। पहली बार भैया दूज के त्योहार पर शासन के निर्देश पर ऐसा इंतजाम किया गया है। इससे बंदियों में भी उत्साह है।

जेल मुख्यालय के निर्देश पर जेल में बंद बंदियों को उनकी बहनें 13 एवं 14 नवंबर को रोरी, चंदन, रक्षासूत्र के पैकेट भेज सकेंगी। मुलाकात बंद होने की वजह से ऐसी व्यवस्था की गई है। इसके लिए हेल्फ डेस्क खोला गया है। यहीं नहीं वह अपना संदेश देना चाहें तो दें सकेंगी। इसका इंतजाम भी कराया गया है। - केपी त्रिपाठी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed