फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sister dies while trying to resolve a dispute between brothers, husband alleges murder

Deoria News: भाइयों के बीच विवाद सुलझाने आई बहन की मौत, पति ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sister dies while trying to resolve a dispute between brothers, husband alleges murder
सलेमपुर। महिला की मौत के बाद दरवाजे पर जुटी भीड़।
सलेमपुर। दो भाईयों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने आई बहन की शुक्रवार को विवाद के दौरान गिरने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही महिला के परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना में शामिल मायके के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव के रहने वाले पारस की ससुराल सलेमपुर कस्बे के वार्ड नंबर-पांच हरैया लाला में है। वह हरैया लाल वार्ड में ही मकान बनवाकर रहते हैं। 25 फरवरी को ससुराल में एक लड़के की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कई दिनों से चल रहे विवाद की जानकारी होने पर उनकी बड़ी बहन सुगंधरी देवी (55) पत्नी पारस नाथ शुक्रवार की शाम मायके आईं और दोनों भाइयों को समझाने लगी। इसी बीच कहासुनी के दौरान महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। किसी ने पुलिस को पीटकर हत्या की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जब इसकी जानकारी महिला के पति और बेटे को हुई तो वे लोग पहुंचकर हंगामा करते हुए महिला के भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर पुलिस परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर चली गई।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed