फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! Sadhan Cooperative Society building has become dilapidated, accident can happen any time

Deoria News: साहब! जर्जर हो गया है साधन सहकारी समिति भवन, कभी भी हो सकता है हादसा

Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sir! Sadhan Cooperative Society building has become dilapidated, accident can happen any time
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी फरियाद, एक मामले का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कपरवार गांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता देवेश चंद्र सिंह ने कपरवार के सहकारी समिति भवन के जर्जर होने की शिकायत किया। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने किसानों के हित में भवन के पुनरोद्धार कराने की मांग किया है।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरु किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने फरियाद सुना। दिवस में पिपरा पांडेय के जनार्दन पांडेय ने जमीन, हरखपुरा के रामनाथ ने पोखरी, मोहरा के अशोक कुमार सिंह ने चकमार्ग और खलिहान कब्जा मुक्त कराने, भीखमपुरा के जोगेंद्र और जयनगर के मोहन लाल ने खतौनी दुरुस्त कराने, तेलियां कला की सोहरी देवी ने विधवा पेंशन बंद होने की शिकायत किया। दिवस में राजस्व के 16, पुलिस 13, विकास दो, शिक्षा एक, खाद्य एवं रसद के तीन, अन्य पांच सहित 40 मामले आए। जिनमें राजस्व के एक मामले का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य, सीओ राजेश कुमार सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, एसडीओ रोहित पांडेय, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, एसआई जितेंद्र कुमार, मदनपुर वीरेंद्र कुमार, रामप्रताप, अमरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed