फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir, please get my land, Nagar Panchayat has captured it and built a cow shed.

Deoria News: साहब मेरी जमीन दिलवा दें, नगर पंचायत ने कब्जा कर बनवा दिया है गौशाला

Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sir, please get my land, Nagar Panchayat has captured it and built a cow shed.
सलेमपुर। साहब मेरी जमीन पर नगर पंचायत ने कब्जा कर कान्हा गौशाला बनवा दिया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से कर चुका हूं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला। ये बातें शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीआरपीएफ के सिपाही ने एसडीएम से की। इस पर एसडीएम ने ईओ और लेखपाल को बुलाकर मामले की जानकारी ली और तहसीलदार अलका सिंह को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनीं। मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के रहने वाले प्रेम शंकर पुत्र शारदा प्रसाद सीआरपीएफ में जीडी सिपाही हैं। उनकी तैनाती प्रधानमंत्री आवास नई दिल्ली में है। शनिवार को वह संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से फरियाद करने पहुंचे। कहा कि 2018 में जिस जमीन पर कान्हा गौशाला का निर्माण नगर पंचायत ने कराया है‚ वह उनकी है। वह जमीन सरकार ने 30 जून 1985 को उनके पिता को खेती के लिए आवंटित की थी। 2018 में नगर पंचायत ने उक्त भूमि पर कब्जा कर गौशाला का निर्माण करा दिया। उन्होंने अपनी जमीन खाली कराने की अपील की।
विज्ञापन

सलेमपुर कस्बा के मोहन प्रसाद ने बताया कि बंटवारे के लिए एसडीएम के न्यायालय में वाद दाखिल किया है। जिसका निस्तारण नहीं किया गया है। खरवनिया बांगर गांव के परशुराम ने कोरा बंटवारे के बाद भी जमीन की पैमाइश कर कब्जा न दिलाने की शिकायत की। पड़री बनमाली गांव के बलजीत सिंह ने पिता की मृत्यु के 15 साल बाद नाम न चढ़ाने की शिकायत की। कुल 77 शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा राजस्व की 46 शिकायतें रहीं। इस दौरान एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में एडीएम ने सुनी फरियाद

मौसम में बदलाव का असर संपूर्ण समाधान दिवस पर देखने को मिला। तहसील में फरियादियों की संख्या काफी कमी रही। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से महज दो का मौके पर निस्तारण हो पाया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की छह शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम ने पूर्व में लंबित शिकायतों की समीक्षा कर निस्तारण रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी, तहसीलदार शिवेंद्र कौडिल्य, अनिल तिवारी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
बरहज में तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस के मामले छाए रहे। कुल 29 मामले आए, जिसमें महज एक का निस्तारण हुआ। इसरौली की मीना देवी ने भलुअनी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि थाने का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।


एसडीएम न्यायिक अंगद कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लवरछी वार्ड की 75 वर्षीया शांति देवी, खुदिंया बुजुर्ग के अमरजीत सिंह, परसियां देवार के राजधारी जमीन संबंधी, खोड़ा के शिवआसरे दीवार जोड़ने, बारा मुकुंद के श्रीभगवान, पटेल नगर के राजा प्रताप यादव जबरिया खेत जोतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की अपील की। साथ ही पुलिस के 10, राजस्व नौ, खाद्य एवं रसद के दो, विकास और अन्य चार-चार मामले आए। इनमें से राजस्व के एक मामले का निस्तारण करते हुए शेष शिकायत संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य, एसडीओ रोहित पांडेय, महेश यादव, ओंकार दूबे, रामप्रताप, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed