फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! I have been running around for 46 years, still I have not got justice

Deoria News: साहब! 46 साल से लगा रहा हूं चक्कर, फिर भी नहीं मिला न्याय

Sat, 03 May 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sir! I have been running around for 46 years, still I have not got justice
बरहज। माह के प्रथम शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया। बड़का गांव निवासी और थाने के ग्राम प्रहरी जीयन यादव ने कहा कि साहब 46 साल से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा हूं, फिर भी न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरु की गई। ग्राम प्रहरी जीयन यादव का कहना है कि दीवानी न्यायालय से पक्ष में आदेश हुआ है। बावजूद न्याय के लिए अधिकारियों का चक्कर लगा रहा हूं। ग्राम प्रहरी का कहना है कि मानदेय से चाय-पानी का खर्च चल जाता है, मगर मुकदमा लड़ने के लिए धन चाहिए। लेखपाल पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान जयनगर बरगईयां के वार्ड सदस्य लव सोनकर ने सीसी रोड निर्माण कार्य अवधि पूर्ण होने के बाद भी कार्य शुरू न होने, जयनगर-गौरा की गुड़िया देवी ने पति अमित मद्धेशिया के छह-सात माह से लापता होने, राजस्व के 11, पुलिस 13, विकास दो, खाद्य एवं रसद पांच, अन्य तीन सहित कुल 34 मामले आए। इस मौके पर पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार, बीडीओ भूपेंद्र राय, ईओ निरुपमा प्रताप, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, एसडीओ रोहित पांडेय, एसआई अरशद हुसैन, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed