फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! Daughter has been missing from her in-laws' house for three months, no clue is found

Deoria News: साहब! ससुराल से तीन माह से गायब है पुत्री, नहीं लग रहा सुराग

Sat, 14 Sep 2024 04:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Sir! Daughter has been missing from her in-laws' house for three months, no clue is found
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना गांव से तीन माह पूर्व एक विवाहिता गायब हो गई। जिसका कहीं सुराग नहीं लग सका। विवाहिता के मां का कहना है कि पुलिस मामले की जांच की जगह मेरे पति को पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखी है। हालांकि ससुरालियों द्वारा मायके पक्ष वालों पर लड़की को गायब करने का आरोप लगाया गया है। लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी अक्षयलाल की पुत्री ज्योति की शादी 13 जून 2024 को गड़ौना गांव निवासी अनूप से हुई है। लोगों के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ज्योति ससुराल से गायब हो गई। जानकारी होने पर मायके वाले उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। वहीं ससुराल वाले उलटे बरहज थाने में मायके पक्ष वालों के खिलाफ शिकायत किए हैं। पुलिस लड़की के पिता अक्षयलाल से पूछताछ कर रही है। मायके वालों का कहना है कि पुत्री को गायब कर ससुराली बेखौफ घूम रहे हैं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed