फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Since independence, the road was under the control of bullies, the tehsil administration got it removed

Deoria News: आजादी के बाद से सड़क पर था दबंगों का कब्जा, तहसील प्रशासन ने हटवाया

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Since independence, the road was under the control of bullies, the tehsil administration got it removed
खरदहा घनश्याम गांव में रिटायर्ड सैनिक के घर जाने वाली सड़क को पैमाईश करती राजस्व टीम। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के खरदहा घनश्याम गांव में रिटायर्ड सैनिक राम बड़ाई पांडेय के घर को जाने वाली सड़क पर आजादी के बाद गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर खेती कर रहे थे। इसके चलते रिटायर्ड सैनिक को अपने घर आने-जाने के लिए पगडंडी का सहारा लेना पड़ता था।
22 मार्च को पूर्व सैनिक की पत्नीइ दानमती (74) का तबीयत इतना बिगड़ गई थी कि चारपाई पर उसे सड़क तक पहुंचाना पड़ा। उसके बाद निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर को डीएम दिव्या मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल मौके पर नायब तहसीलदार हरि प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व टीम को पैमाइश कर कब्जा खाली कराने के निर्देश दिए थे। टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर पैमाइश की और सड़क की जमीन को चिह्नित कर दिया, मगर रात होने के चलते कब्जा मुक्ति नहीं कराया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नायब तहसील गोपाल के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम फिर गांव पहुंची। दोबारा पैमाइश कर कब्जा को खाली करा दिया। इसके बाद पूर्व सैनिक समेत गांव के अन्य लोगों ने खुशी छा गई।
पूर्व सैनिक राम बड़ाई पांडेय के दरवाजे तक चकमार्ग होने के बावजूद गांव के दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इसके चलते रास्ता अवरूद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed