{"_id":"68acb301a4a876504a0e0a88","slug":"silence-prevailed-after-encroachment-was-removed-in-tarkulwa-deoria-news-c-208-1-deo1010-161613-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा में अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा में अतिक्रमण हटवाए जाने के बाद पसरा रहा सन्नाटा
Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बा में टूटी पड़ी दुकानों पर पसरा सन्नाटा।
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। कस्बे में रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना रोड और मुख्य सड़क की पश्चिम पटरी पर राम प्रताप मोदनवाल की दुकान तक अतिक्रमण हटवाए गए।
10 दिन के अंदर दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने का आश्वासन देकर कार्रवाई को बंद कर दिया गया। इसके चलते सोमवार को कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। पीड़ित दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के बिखरे हुए सामान को समेट कर नाली के पास अस्थायी चूल्हा आदि बनाकर दुकानों को शुरू किया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ कुछ चिह्नित दुकानदारों को निशाना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एक जाति विशेष के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन और तहसीलदार के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को तरकुलवा कस्बे में देवरिया-कसया मार्ग की पटरियों पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन ने दुकानदारों के टिन शेड और चाय की भट्ठियों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष बदले की भावना से काम कर रहे हैं।