{"_id":"66b8ff1f332e787bd70ad017","slug":"sick-children-discharged-from-hospital-faces-lit-up-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-132616-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीमार बच्चों की अस्पताल से हुई छुट्टी, चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीमार बच्चों की अस्पताल से हुई छुट्टी, चेहरे खिले
विज्ञापन
- पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए थे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में बासी छोला खाने से बीमार हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी होने की बात सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों का हाल जाना। सभी बच्चे अपने को स्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद परिजन उन्हें साथ लेकर चले गए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में रविवार की रात बासी छोला खाने से 63 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत थी। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी होने पर डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. राजेश झा मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप कर इलाज किया। गंभीर रूप से बीमार 63 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी, एमपीडब्ल्यू दिन- रात बीमार बच्चों की देखभाल में लगे रहे।
विशेषज्ञ डॉक्टर हर समय राउंड ले रहे थे। डीएम हर रोज मेडिकल कॉलेज पहुंच बच्चों का हाल ली। सीएमओ डॉ. राजेश झा, प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित अन्य जिम्मेदार वार्ड का निरीक्षण कर बच्चों का हाल लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. अश्वनी पांडेय, डाॅ. प्रवीण पांडेय, डॉ. हरेराम, डॉ. लल्लन, डॉ. यशपाल व स्टाफ नर्स के प्रयास से बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी सुधार हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 47 और शुक्रवार को 10 बच्चों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि पेट दर्द की शिकायत करने वाले छह बच्चों का इलाज चल रहा थ। रविवार की सुबह सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. इकबाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी पांडेय ने स्टाफ नर्स पप्पू, प्रीति शाही, प्रियंका विश्वकर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण कुमार तिवारी के साथ बच्चों की जांच की। इसके बाद पांच दिन की दवा व ओआरएस देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही ओपीडी में फालोअप के लिए बुलाया गया।
-- -- -- -- -- -- --
इन बच्चों की हुई छुट्टी
फूड प्वाइजनिंग के शिकार मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह बच्चों को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें दिव्यम, अमन पांडेय, आदित्य, आकाश, शिवांशु, आदित्य कुमार शामिल हैं।
-- -- -- -- -- --
बच्चों से मिले एमएलसी
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह रविवार को मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। वह फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चों से मिले। उनके स्वास्थ्य और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वह अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल में भर्ती छह बच्चों के स्वस्थ होने पांच दिन की दवा व ओआरएस देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। वह घर जाने को लेकर प्रसन्न थे। उन्हें फिर ओपीडी में जांच के लिए आने को कहा गया है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस