{"_id":"621bb92fe53b88214d0b13cd","slug":"si-post-video-in-whatsapp-group-of-co-salempur-news-gkp4283874127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने सीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने सीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले अश्लील फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा ने सीओ के व्हाट्सएप ग्रुप में डाले अश्लील फोटो
सलेमपुर। पूर्व में कोतवाली में तैनात दरोगा ने रविवार को सीओ सलेमपुर के व्हाट्सएप ग्रुप में अपना दो महिलाओं के साथ अलग-अलग आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। जब लोगों ने ग्रुप में विरोध किया तो उसने अपना बिना कपड़ा पहने फोटो और फिर उसके पास मौजूद एक महिला से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल कर दिया। सीओ कपिल मुनि सिंह ने आरोपी दरोगा समेत एक सौ लोगों को ग्रुप से निकाल दिया है। ग्रुप से कई लोग स्वत: बाहर हो गए। हालांकि ग्रुुप में अश्लील फोटो व वीडियो अभी मौजूद है। उसे डिलीट नहीं किया गया है।
सीओ सलेमपुर कपिल मुनि सिंह पिछले वर्ष सात अप्रैल को व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें जनप्रतिनिधियों को जोड़ा गया है। इस ग्रुप के एडमिन सीओ सलेमपुर, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष खुखुंदू व लार समेत छह पुलिसकर्मी है। इस ग्रुप में कुल 147 सदस्य हैं, जिसमें कई महिला सिपाही भी हैं। कुछ दिन पूर्व कोतवाली में तैनात एक एसआई जो वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है। वह भी इस ग्रुप का सदस्य है। रविवार की दोपहर तकरीबन 12:40 बजे उसने दो महिलाओं के साथ अलग-अलग अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया। इस पर ग्रुप के कुछ सदस्यों ने टिप्पणी की तो उसने खुद की बिना कपड़े का फोटो ग्रुप में डाल दिया। कुछ देर बाद एक महिला से अश्लील शब्दों में बात करते हुए खुद का नग्न वीडियो डाल दिया। अश्लील वीडियो डालने के बाद लोगों ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने वीआईपी ड्यूटी पर होने की वजह से फोन नहीं उठाया।
कोट:
वीआईपी ड्यूटी में होने के कारण अभी मेरे पास जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, एएसपी
दरोगा के और भी हैं कारनामे
सलेमपुर कोतवाली में तैनात रहे इस दरोगा ने कुछ दिन पहले प्रेमिका के घर पहुंच कर सरकारी पिस्टल से फायरिंग की थी। प्रेमिका ने पिस्टल को अपने पास रख लिया था। इसकी सूचना दरोगा ने सुबह कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद पिस्टल बरामद हो सकी थी।
विज्ञापन
आशिक मिजाज पुलिसकर्मियों से विभाग का नहीं छूट रहा पीछा
भटनी के कोतवाल रहे निरीक्षक का डेढ़ वर्ष पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी निरीक्षक एक युवती के सामने कुर्सी पर बैठ कर अश्लील इशारा कर रहा था। सिपाही राहुल कुमार का एक महिला के साथ होटल के कमरे में अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ और एसपी ने उसे बर्खास्त कर दिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के मूल निवासी और उन्नाव में तैनात एक सीओ का बीते साल सात जुलाई को कानपुर के एक होटल में अपनी मातहत सिपाही के साथ रंगरलिया मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।