फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shuttering did not open, children started studying in the building

Deoria News: शटरिंग खुली नहीं, भवन में होने लगी बच्चों की पढ़ाई

Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shuttering did not open, children started studying in the building
चनुकी। लार ब्लॉक के ठाकुर गौरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बन रहा है । भवन के छत की ढलाई कुछ दिन पूर्व हुई है। ढलाई के समय शटरिंग में लगाई गई बल्ली भी नहीं हटाई गई है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई। इससे बच्चों के परिजनों को भय बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव में 11 लाख 90 हजार की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है । निर्माण कार्य पिछले दो माह पहले शुरू कराया गया। भवन की ढलाई हुए कुछ दिन हुआ, अभी बल्ली भी नहीं हटाई गई, इसी बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसी भवन में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दी। ग्राम प्रधान अवधेश राजभर ने बताया कि काम काफी धीमी गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन की ढलाई हो चुकी है। ढलाई के समय लगी बल्ली और पटरा हटाया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर विभाग को सौंप दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उस भवन के अंदर बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहिए, क्योंकि भवन की ढलाई अभी जल्द हुई है। सुपरवाइजर शीला देवी ने बताया कि अधूरे भवन में बच्चों की पढ़ाई नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मान रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed