फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shri shyam mitra mandal reveals nishan yatra

श्री श्याम मित्र मंडल ने धूमधाम से निकाली फाल्गुन निशान यात्रा

Sun, 13 Mar 2022 09:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
shri shyam mitra mandal reveals nishan yatra
श्री श्याम मित्र मंडल ने धूमधाम से निकाली फाल्गुन निशान यात्रा
विज्ञापन

देवरिया। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से रविवार को खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु का रंगीला फाल्गुन निशान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत शहर में जयघोष के बीच निशान यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए श्याम भक्तों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और जयघोष किया। शाम को श्याम मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजनों पर सभी भक्ति भाव में झूमते रहे।
फाल्गुन शुक्ल एकादशी को निशान यात्रा की शुरुआत न्यू कालोनी के पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क स्थित हनुमान मंदिर से हुई। जो जलकल रोड, मोतीलाल रोड, अमर ज्योति चौराहा, नई बाजार, मोहन रोड, पेड़ा गली, मालवीय रोड से बजाजी रोड, नगरपालिका कार्यालय, कोआपरेटिव चौराहा, रामलीला मैदान होते हुए हनुमान मंदिर से पहले राघवनगर मोड़ से काली मंदिर चौक, स्टेट बैंक के सामने से होते हुए शिव मंदिर तथा बाएं मुड़कर जिलाधिकारी आवास से गुजर कर सुभाष चौक, मालवीय रोड होकर ओवरब्रिज के रास्ते गौशाला होते हुए दोपहर 12:15 बजे कसया रोड स्थित श्री श्याम प्रभु के चरणों में भाव सहित समर्पित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर एवं श्याम प्रभु का पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। शाम को पुजारी रविंद्र पाठक की देखरेख में छप्पन भोग चढ़ाया गया। दर्शन पूजन के लिए भक्त जन आते रहे। कसया से आए भक्तों ने भी अपने निशान मंदिर में चढ़ाए। रात्रि में कोलकाता से आए गायक संजय शर्मा एवं स्थानीय अरुण पांडेय एवं उनकी टीम पूरी रात भजन एवं झांकी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। हाथों में लेके निशान चलो.., बाबा के निशान चढ़ाओ.., होलिया में उड़े रे गुलाल.., झूम के गाओ भक्तों ने ये फाल्गुन रोज-रोज नहीं आता.., श्याम थारी चौखट पर आया हूं.., इस कलियुग में श्याम प्रभु का जोर हैं.., सहित अन्य गीतों से सभी को जयकारे लगाने पर मजबूर किया। इस दौरान श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव अशोक अग्रवाल, कृष्णमुरारी शर्मा, अनूप कानोडिया, वेद कानोडिया, राकेश गाडिया, शिवानंद जायसवाल, शरद अग्रवाल, आशीष कानोडिया, कमला अग्रवाल, रंजना केजरीवाल, श्याम बिहारी, संजय सिंह, कैलाश जैन, रेनू अग्रवाल, बेनू लाठ, मनोज गोयल, राजू भाटिया, मनोज गुप्ता, त्रिवेणी संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निशान यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत
देवरिया। तहसील गेट पर निशान यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जावेद अहमद, फैजान अहमद, राजकुमार गुप्ता, शमशाद अहमद, अख्तर खान, वसीम अहमद, अनवारुल्लाह हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed