{"_id":"630121a3abafb86f3617c4cc","slug":"shri-krishna-janmashtami-celebrated-deoria-news-gkp447650918","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बें में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सजी झांकी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन
तरकुलवा, देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में चौदह पंडालों में भगवती राधा, प्रभु श्रीकृष्ण, गोपियों और ग्वाल बालों की झांकी ने मन मोह लिया।
कस्बा में थाना रोड पर न्यू गोल्डेन क्लब, गुप्ता आयरन स्टोर के नेतृत्व में मेन सड़क के किनारे राधे युवा क्लब, एसबीआई के पास युवा शक्ति क्लब सहित कुल चौदह पंडालों में राधा रानी, श्रीकृष्ण, गोपियों और ग्वाल बालों की अद्भुत एवं आकर्ष झांकियां सजाई गई। शुक्रवार की शाम में मूर्तियों के पट खोले गए और रात्रि बारह बजे जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो ...म्हारे घर आयो नंदलाल, बधाई गाओ रे... की भक्तिमय गूंज से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लोगों ने पटाखे फोड़कर ख़ुशी का इजहार किया।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। तवक्कल पुर गांव के फाईव फ्रेंड्स ग्रुप के उत्कर्ष, नकुल, नीतेश, सतीश और सचिन ने मेले में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। थाने के बगल में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए। बच्चों ने ट्रेन की सवारी, चकरी आदि पर सवारी कर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में जगह-जगह समाजसेवियों ने प्याऊ का इंतजाम किया था। शनिवार को दिन में भी बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि आज रात्रि में भी भव्य मेला लगेगा। शांति व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का इंतजाम था।