फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shri krishna janmashtami celebrated

भक्ति गीतों से गुलजार रहा नगर क्षेत्र

Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami celebrated
बरहज कान्हा हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो-पूजन करते लोग। - फोटो : DEORIA
भक्ति गीतों से गुलजार रहा नगर क्षेत्र
विज्ञापन

बरहज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल और मंदिर सजाए गए हैं। प्रभु के जन्मोत्सव पर लोग भाव-विह्वल हैं। भक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
सुबह से ही भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की तैयारी में जोर-शोर से जुटे थे। मंदिर सजाए गए। नगर के मुख्य चौक, पालिका, थाना, रेलवे स्टेशन तिराहा, अटल तिराहा, रुद्रपुर टैक्सी स्टेंड के अलावा भलुअनी, कपरवार, सोनाड़ी, करुअना, गड़ेर, पैना, मगहरा, बरांव आदि में पंडालों में कारागार, पालना आदि झांकियां सजाई गई थीं। जबकि विविध प्रकार से सुसज्जित जयनगर स्थित पावन धाम मंदिर आकर्षण का केेंद्र रहा। प्रभु के जन्मोत्सव के खुशी में भजन-कीर्तन, जबकि विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने भी घरों में माखनचोर की झांकी सजाई। मंदिरों में भगवान के पूजा-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी : कान्हा हाउस में हुआ गो-पूजन
बरहज। नगर के पैना बाईपास स्थित कान्हा हाउस में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गो-पूजन किया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गो-पूजन हुआ। गायों को गुड़, चना आदि खिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गऊ माता में संपूर्ण देवी-देवताओं का वास होता है। इस दौरान डॉ. कंचन लता, होरी लाल गौतम, शालिनी जायसवाल, मनोज गुप्त, महेश यादव, अरविंद यादव, पवन विश्वकर्मा, प्रमोद सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed