फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shramik special came from mumbai and ahamadabad

अहमदाबाद और मुंबई से मजदूरों को लेकर आईं श्रमिक स्पेशल

Thu, 14 May 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
shramik special came from mumbai and ahamadabad
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे अन्य राज्य से आए श्रमिक। - फोटो : DEORIA
अहमदाबाद और मुंबई से मजदूरों को लेकर आईं श्रमिक स्पेशल
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से 4:35 बजे सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गुजरात और महाराष्ट्र से श्रमिक स्पेशल ट्रेन मजदूरों को लेकर बृहस्पतिवार की शाम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंची। एक-एक बोगी से यात्रियों को उतारकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। रजिस्ट्रेशन के बाद विभिन्न जिलों के रहने वाले यात्रियों को बसों में बैठाकर रवाना कर दिया गया।
गुजरात के अहमदाबाद से बुधवार को 1631 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन देवरिया के लिए चली। यहां इसे दोपहर दो बजे पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय से 2:35 घंटा की देरी से ट्रेन गोरखपुर के रास्ते देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यहां पहले से ही तैयारी की गई थी। आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस के जवानों ने एक-एक बोगी से यात्रियों को नीचे उतरवाया। सभी को प्लेटफॉर्म पर बनाए गए गोले में खड़ा किया गया। चिकित्सकों की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद उन्हें बाहर किया गया। यहां रजिस्ट्रेशन के साथ ही उन्हें लंच पैकेट दिया गया। इस बार सभी काउंटर पर सभी जिलों के यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। यहां से बाहर सड़क पर बस खड़े किए गए थे। यात्रियों को उनके जिले के हिसाब से बसों में बैठाया गया। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के यात्री इस ट्रेन से आए थे। दूसरी ट्रेन मुंबई के वोरीबली से 1610 यात्रियों को लेकर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन सायं 6:15 बजे पहुंची। चूंकि मुंबई में कोरोना महामारी का प्रकोप अधिक है। इसलिए जिला प्रशासन के साथ ही रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के लोग विशेष रूप से सतर्क रहे। तीन ट्रेनें गुजरात के अहमदाबाद और चौथी सूरत से रात में पहुंची। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद, डीसीआई राजाराम, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय, एसआई अबू फरहान गफ्फार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट में-
आज भी आएगी एक ट्रेन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुंबई से चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को पहुंचेगी। इसको लेकर भी जिला और रेल प्रशासन के जिम्मेदार लोग तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक मिला संदिग्ध
देवरिया। अहमदाबाद से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक युवक कोविड-19 का संदिग्ध मिला। महराजगंज जिले का रहने वाला 25 वर्षीय युवक थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बुखार पीड़ित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे अलग रख लिया। कुछ देर बाद उसे सोनूघाट के पास एक मैरिज हाल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
इन जिलों के आए श्रमिक
देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अयोध्या, संतकबीरनगर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदासनगर, मिर्जापुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed