फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Showed finger ink and said...we also voted

Deoria News: उंगली की स्याही दिखाई और कहा...हमने भी मतदान किया

Thu, 04 May 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Showed finger ink and said...we also voted
उत्साह से लबरेज दिखे पहली बार वोट देने वाले युवा
विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव
देवरिया। जनपद की 17 नगर निकाय चुनाव में पहली बार वोट देने वाले मतदाता उत्साह से लबरेज नजर आए। वोट देने जाते समय उनके चेहरे की मुस्कान मतदान के प्रति उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को दर्शा रही थी। सुबह सात बजते-बजते युवा मतदाता पूरे जोश ओ खरोश के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे और लाइन मे लगकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया। युवा मतदाताओं ने पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प पर मतदान किया। नए मतदाता अपनी उंगली की स्याही दिखाते हुए उत्साहित दिखे।
देवरिया नगर पालिका में पहली बार वोट देकर निकलीं शुभी चौरसिया, गरिमा पांडेय, राबिया अफजल, गुरफान, सुजैन युनूस, बैतालपुर के सचिन कुमार, मिंटू मद्धेशिया, नेहा गौड़, सुमित, विकास ने बताया कि उन्होंने पहली बार मतदान किया है। उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक होने का अहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि वोट देने के लिए सुबह जल्दी जग गए थे। नाश्ता-पानी करने के पहले ही मतदान करने का इरादा बना लिया था।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मतदान में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। सुबह जगने के बाद से ही यह सोच रही थी कि कब मतदान केंद्र पहुंचू और मताधिकार का प्रयोग करूं। भला शहर की सरकार चुनने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। सभी को दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना चाहिए।
-गरिमा पांडेय
-------------------------

सुबह नाश्ता-पानी करने के पहले ही मतदान केंद्र पहुंच गई थी। लाइन में लगकर बारी का इंतजार किया। पहली बार वोट देकर उत्साहित हूं। सभी युवाओं को देश-समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। -शुभी चौरसिया
--------------------------------
मतदान का अपना महत्व है। इससे हम देश, समाज में अपनी भागीदीरी निभाते हैं। सबको मतदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। यह हम सबकी पहली जिम्मेदारी है।
-सुजैन यूनुस
-----------
पहली बार मतदान करने के लिए कई दिनों से उत्सहित थी। चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही थी, वैसे वैसे खुशी बढ़ती जा रही थी। पहली बार मतदान कभी न भूलने वाला पल बन गया। -राफिया अफजल
-----------------
मैंने तो घर में सबसे बता दिया था कि सुबह सात बजते ही पहले मैं मतदान केंद्र जाकर मतदान करुंगा। उसके बाद फिर कोई काम। मतदान के बाद ही घर आकर नाश्ता किया। -गुफरान
---------------
चाई मई की तारीख ताउम्र याद रहेगी। मतदान करने को लेकर सुबह से ही रोमांचित थी। मैंने शहर की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाई है।
-मिंटू कन्नौजिया, बैतालपुर
-------------
पहली बार मतदान कर अच्छा लग रहा है। खुश हूं कि मैंने भी अपने नगर पंचायत की सरकार चुनने में अपना योगदान दिया है।
-नेहा गौड़, बैतालपुर
------------------
हम लोग साथ ही घर से मतदान देने के लिए निकले। हमने शहर की सरकार चुनने के लिए अपना वोट दे दिया है। अब बारी चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधि की है।
-श्रेया और पूजा जूनियर हाई स्कूल, रुद्रपुर
-------------
हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मतदान कर खुश हूं। अब जीतने वाले प्रत्याशी को चाहिए कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करें और नगर पंचायत का विकास करें।
-कनक, सतासी इंटर कॉलेज, रुद्रपुर
--------------
मुझे पहली बार वोट देकर बेहद खुशी का अहसास हो रहा है। मैंने यह सोच कर वोट दिया कि जो विजयी होगा, वह चहुंमुखी विकास करेगा। महिलाओं का उत्थान करेगा।
-अंजलि राव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकपुरा, बूथ संख्या 4
----------------
मैं रात भर सोचती रही कि कब सुबह हो और मैं मतदान करने जाऊं। हमने अपना फर्ज पूरा किया। अब चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को अपना वादा पूरा करना है।
-सांवली सिंह, कनकपुरा, शास्त्रीनगर, वार्ड नंबर 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed