{"_id":"6a74d628dcdf284657053ab4","slug":"show-cause-notices-issued-to-five-medical-officers-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1409841-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में गंभीर खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
महिला नसबंदी के बावजूद गर्भधारण होने के दावे से संबंधित प्रकरण के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बैतालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से कार्य करने एवं पद के दुरुपयोग संबंधी शिकायत के प्रकरण में प्रभारी चिकित्साधिकारी सलेमपुर, अपात्र लाभार्थी का आयुष्मान भारत कार्ड निरस्त किए जाने संबंधी प्रकरण में प्रभारी चिकित्साधिकारी लार को नोटिस दिया गया है।
ग्राम पंचायत दिस्तौली में आशा कार्यकर्ता के चयन संबंधी शिकायत के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बनकटा और निजी अस्पताल द्वारा अनुचित बिल वसूले जाने संबंधी शिकायत के प्रकरण में प्रभारी चिकित्साधिकारी देसही देवरिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी।