फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Show cause notice to two XENs who were slow in construction

Deoria News: निर्माण में सुस्ती बरतने वाले दो एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to two XENs who were slow in construction
सीडीओ ने की 50 लाख से अधिक के लागत की परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण की प्रगति खराब मिलने पर परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम व अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बरियारपुर में नवीन पुलिस थाना के आवासीय भवनों के निर्माण 30 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। अहिल्यापुर स्थित दुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास की प्रगति अत्यंत धीमी मिली। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण न करा पाने के कारण परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को स्पष्टीकरण जारी किया गया। अग्निशमन केंद्र सेमरौना, रुद्रपुर व 60 सिटेड छात्रावास पालिटेक्निक दोनों परियोजनाओं में लागत का विवरण पुनरीक्षित कराने के बाद भी अभी तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से स्पष्टीकरण मांगा गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत ग्रामीण अनियंत्रण विभाग को कुल 10 कार्यों की स्वीकृति मिली है। इसमें मात्र एक कार्य पूर्ण हो पाया है। कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed