फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopping is possible all day on Dhanteras.

Deoria News: धनतेरस पर पूरे दिन कर सकते हैं खरीदारी

Sat, 18 Oct 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shopping is possible all day on Dhanteras.
सलेमपुर। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के ही के दिन समुद्र मंथन से 14 रत्न निकले थे। इसमें विष, मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि भी थे। मंथन के वक्त निकलते समय भगवान धन्वंतरि के एक हाथ में अमृत कलश था। इसी कारण इन्हें चिकित्सा विज्ञान के देवता व देवताओं के वैद्य के रूप में जाना जाता है। इनके साथ मां लक्ष्मी व कलश के होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा व बर्तन खरीदने का कार्य किया जाता है। इस बार खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा। लाभ उन्नति चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 1:51 से 3:18 बजे तक रहेगा। धनतेरस के पूरे दिन आप वाहन, आभूषण व बर्तन की खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक है। इस पर्व के दिन से दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed