फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shopkeeper who came to save teenager attacked with rod

Deoria News: किशोर को बचाने पहुंचे दुकानदार पर राॅड से हमला

Sat, 25 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper who came to save teenager attacked with rod
लार। नगर की मुख्य सड़क पर पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर शुक्रवार की रात आठ बजे सरेराह एक किशोर की कुछ मनबढ़ युवक पिटाई करने लगे। यह देख बीच बचाव को दौड़े दुकानदार पर मनबढ़ों ने राॅड से हमला कर घायल कर दिया। सरेराह होती पिटाई से अन्य दुकानदार सहम गए। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने चार नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लार नगर के भरटोलिया वार्ड के सामने बाजार की मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात कुछ मनबढ़ युवक एक किशोर की पिटाई करने लगे। चीखपुकार की आवाज सुन दौड़े पास के दुकानदार कन्हैया कुमार सैनी बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि इस बात से खार खाए युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद दुकान में घुस तोड़ फोड़ करने लगे। जिससे दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह देख अन्य दुकानदार सहम गए। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई। वहीं सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। उधर, हमलावर पिटाई करने के बाद हाथों में लोहे की राॅड लहराते हुए बेखौफ होकर चले गए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वहीं, घायल दुकानदार को लोगों की मदद से सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार हुआ। पीड़ित ने चार नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट व दुकान में घुसकर तोड़ फोड़ करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
फुटेज निकाल आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
लार। दुकानदार की पिटाई के बाद हमलावर बाजार की मुख्य सड़क पर सरेराह रॉड लहराते हुए घटनास्थल से आगे बढ़ रहे हैं। इसकी वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर इसी वीडियो के माध्यम से पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed