{"_id":"661f08e38ba505f1d804f954","slug":"shopkeeper-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-123512-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, केस दर्ज
Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। उधार सामान नहीं देने पर कुछ लोगों ने दुकानदार, उसकी पत्नी व अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया।
भटनी के खोरीबारी गांव निवासी संतोष कुमार गुप्त मठिया दुर्गा मंदिर के पास किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को खोरीबारी गांव निवासी हरे कृष्ण शर्मा सामान लेने संतोष की दुकान पर पहुंचा। सामान लेने के बाद वह पैसे बाद में देने की बात कहने लगा। दुकानदार ने जब उधार देने से मना किया तो दोनों ओर से कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद हरेकृष्ण बिना समान लिए घर चला गया। इससे नाराज वह कुछ देर बाद अपने घर वालों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोपी बिना कुछ बोले दुकानदार उसकी पत्नी व बच्चों की लाठी से पिटाई करने लगे।
संतोष की तहरीर पर पुलिस ने हरेकृष्ण शर्मा, राहुल शर्मा, हरिओम शर्मा व दीपक शर्मा पर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का केस दर्ज किया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उधार नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर मामले की विवेचना करने के लिए कहा गया है।