{"_id":"6aac37b21de37ab0b400fe57","slug":"shopkeeper-assaulted-after-refusing-to-provide-goods-on-credit-deoria-news-c-208-1-deo1049-192047-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान गांव में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमेश सिंह, विजय सिंह और अंकित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपरा चंद्रभान निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ससुर नारद गोंड़ 15 सितंबर की शाम करीब सात बजे दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि गांव के उमेश सिंह, विजय सिंह और अंकित सिंह दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। सामान देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए नारद गोंड़ के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दुकान जलाने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर सुमन देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल नारद गोंड़ को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तहरीर में उनके बाएं हाथ और पैर के काम नहीं करने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।