फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivpal Singh said BJP will spend money embezzled from donations on election

शिवपाल सिंह बोले: चंदा चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में खर्च करेगी; परीक्षा से पहले पेपर लीक होने का लगाया आरोप

Tue, 22 Sep 2026 05:32 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

शिवपाल यादव ने भाजपा पर राम मंदिर चंदे की चोरी, प्रश्नपत्र लीक, महंगाई व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार हेतु चीनी मिलें लगाने का वादा किया।

विज्ञापन
Shivpal Singh said BJP will spend money embezzled from donations on election
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की चोरी का पैसा भाजपा चुनाव में खर्च करेगी। भाजपा सरकार में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 100 से अधिक पुलों का निर्माण कराया गया, लेकिन भाजपा सरकार में 14 साल बाद भी निर्माणाधीन मोहन सिंह सेतु का काम पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन

शिवपाल मंगलवार को बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह के नेतृत्व में उनके पिता एवं सपा के पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। कहा कि बीते नौ वर्षों में देश पर कर्ज तीन गुना बढ़ गया है। विधानसभा के संचालन पर होने वाले खर्च का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई प्रचार-प्रसार में खर्च की जा रही है। सरकार चैनलों और अखबारों पर पैसा खर्च कर पूरे दिन छाए रहने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं का पलायन रोकने को लगाएंगे चीनी मिल
शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं का पलायन रोकने के लिए चीनी मिल स्थापित की जाएगी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed