{"_id":"666b61bbf1f9c1e3a7016134","slug":"shilpi-raj-stage-broken-deoria-news-c-208-1-deo1004-127747-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिल्पी राज के कार्यक्रम में टूटा स्टेज, बाल-बाल बचे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिल्पी राज के कार्यक्रम में टूटा स्टेज, बाल-बाल बचे कलाकार
Fri, 14 Jun 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी नगर के एक मैरिज हॉल में कार्यक्रम प्रस्तुत करती भोजपुरी स्टार गायिका शिल्पी राज।
फोटो समाचार....
भाटपाररानी नगर के एक मैरिज हाॅल में चल रहा था भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का लाइव कार्यक्रम
ज्यादा भीड़ के कारण टूट पड़ा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर के एक मैरिज हॉल में बुधवार की रात भोजपुरी गायिका शिल्पी राज के लाइव शो कार्यक्रम में अचानक स्टेज टूट गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग ठीक रहा कि सभी कलाकार बाल-बाल बच गए। हालांकि, कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। दोबारा जमीन पर ही स्टेज बनाकर कार्यक्रम शुरू हुआ।
नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी पूर्व सभासद सुनील वर्मा के पोते के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका शिल्पी राज अपने आधा दर्जन कलाकारों के साथ प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थीं। रात करीब 9:00 बजे स्टेज पर प्रोग्राम चालू होते ही शिल्पी राज लोगों का अभिवादन कर रही थीं।इसी बीच स्टेज पर ज्यादा लोग होने के कारण स्टेज टूट गया। स्टेज टूटने के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। भीड़ शोर करने लगी।
सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने सभी कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाल कर किसी तरह से भीड़ को शांत किया। स्टेज टूटने के आधे घंटे बाद दोबारा कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान शिल्पी राज ने अपने चर्चित भोजपुरी गानों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कलाकार विजय चौहान, नागेंद्र उजाला, सुनील यादव कॉमेडियन, आशुतोष, गजेंद्र पियक्कड़ आदि कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया।