फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shikanja on Daggamar vehicles, conducted by roadway workers

Deoria News: डग्गामार वाहनों पर शिकंजा, रोडवेजकर्मियों ने चलाया अभियान

Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shikanja on Daggamar vehicles, conducted by roadway workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रोडवेज बस स्टेशन के आसपास लंबे समय से सक्रिय डग्गामार वाहनों पर नकेल कसने के लिए परिवहन निगम ने बुधवार को विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सुबह छह से नौ बजे तक रोडवेज कर्मी और अधिकारी बस स्टेशन के एक किलोमीटर के दायरे में डग्गामार वाहनों पर नजर रख रहे हैं।
नौ अगस्त तक चलने वाले अभियान का असर यह है कि अब बस स्टेशन के आसपास डग्गामार वाहन नहीं दिख रहे हैं। निगम मुख्यालय लखनऊ के निदेशक के निर्देश के बाद गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर कर्मचारियों की नौ अगस्त तक विशेष ड्यूटी तय की गई है। इसमें वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

उनके साथ डिपो प्रभारी (आउटसोर्स) प्रताप धर्मेन्द्र कुमार, कार्यालय सहायक प्रथम अरविंद कुमार और चंदन कुमार पांडेय, कार्यालय सहायक द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत सुबह रोडवेज के पास सवारी भरने वाली निजी बसों और एसी कोचों को चेताया गया, जबकि बलिया समेत अन्य जिलों से आने वाले डग्गामार वाहनों को बस स्टेशन से दूर यात्रियों को बैठाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed