{"_id":"6894ec6ae983fe9170088f6e","slug":"shikanja-on-adulterated-holes-11-samples-taken-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160330-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 11 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मिलावटखोरों पर शिकंजा, लिए गए 11 नमूने
Thu, 07 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर कुल 11 नमूने एकत्र किए। इस अभियान में अब तक जिले में 32 नमूने लिए जा चुके हैं।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने यह कार्रवाई की।
अभियान के दौरान भटवलिया चौराहा, चौरसिया चौक बरई टोला और अबूबकर नगर के प्रतिष्ठानों से सोनपापड़ी, छेना मिठाई, गुलाब जामुन, बूंदी, खोआ, रिफाइंड तेल, चीनी, पनीर आदि के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, नेहा त्रिपाठी और राजू पाल शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों से लोगों की सेहत पर खतरा न हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह सजग है। अभियान पर्व तक जारी रहेगा।