{"_id":"6afb4f7eaf68187acb0f85b4","slug":"shepherds-body-found-after-36-hours-deoria-news-c-208-1-deo1045-196802-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 36 घंटे बाद मिला चरवाहे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 36 घंटे बाद मिला चरवाहे का शव
Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी में भैंस के साथ तैरकर घर लौट रहे अधेड़ चरवाहे की डूबने से मौत हो गई। शनिवार की शाम नदी की तेज धारा में लापता हुए चरवाहे का शव सोमवार की सुबह सहिया गांव के सामने उतराया मिला। शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मईल क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी अक्षयबर यादव शनिवार की शाम दियारा में भैंस चराने गए थे। घर लौटते समय अन्य चरवाहे नाव से नदी पार कर गए, जबकि अक्षयबर भैंस के साथ तैरकर नदी पार करने लगे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहकर लापता हो गए।
सोमवार की सुबह परिजन फिर तलाश में निकले तो सहिया गांव के सामने नदी में शव उतराया दिखा। पहचान अक्षयबर के रूप में हुई। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
सोमवार की सुबह परिजन फिर तलाश में निकले तो सहिया गांव के सामने नदी में शव उतराया दिखा। पहचान अक्षयबर के रूप में हुई। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
