{"_id":"69556d49a78158edf40a671c","slug":"she-married-the-man-who-was-sent-to-jail-for-sexual-harassment-deoria-news-c-208-1-deo1022-171448-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यौन उत्पीड़न में जिसे जेल भिजवाया उसी से कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यौन उत्पीड़न में जिसे जेल भिजवाया उसी से कर ली शादी
Thu, 01 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
भटनी। बलिया जिले की एक युवती ने दो साल पहले जिस युवक को यौन उत्पीड़न में जेल भिजवाया था अब उसी से शादी कर ली। इतना ही नहीं उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अब अपने मामा से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इससे संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार बलिया जिले की रहने वाली एक युवती भटनी नगर में ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वर्ष 2023 में उसने स्कूल जाते समय नगर के ही एक युवक पर जबरन रास्ता रोककर छेड़छानी व अन्य गंभीर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
अब युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने बताया कि वह युवक से प्रेम करती थी। पकड़े जाने पर मामा व अन्य परिजनों के दवाब में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। युवक के जेल से छूटने पर उससे सम्पर्क किया और गलती के लिए माफी मांगी। फिर जून 2025 को कोर्ट में पहुंच न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज कराया। अब हम दोनों वे सहमति से शादी कर लिए और पति -पत्नी के तौर पर एक साथ रह रहे है। उसने बलिया और भटनी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाकर मामा व अन्य परिजनों से जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।