फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shakir ali death aniversary organised

उच्च आदर्शों व सोच के धनी थे शाकिर : माता प्रसाद

Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
shakir ali death aniversary organised
उच्च आदर्शों व सोच के धनी थे शाकिर : माता प्रसाद
विज्ञापन

सपा नेताओं ने मनाई पूर्व मंत्री शाकिर अली की पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। बैतालपुर के करजहां गांव में मंगलवार को समारोह आयोजित कर पूर्व मंत्री शाकिर अली की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष और योगदानों को याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कहा कि शाकिर अली ने लोहिया के समाजवाद से प्रेरित होकर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। समाज के गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, वंचित और जरूरतमंद लोगों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी। राजनीतिक आदर्शों व मूल्यों से कभी कोई समझौता नहीं किया। क्षेत्र व प्रदेश के हर जाति और वर्ग के विकास के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। वह अपनी मेहनत और सोच के धनी थे। पिछड़े व दलितों के उत्थान के लिए जब भी जनता ने उन्हें मौका दिया, उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किया। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि शाकिर अली गरीबों के नेता थे। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा समाज के वंचित लोगों के भलाई के लिए कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, डब्लू मणि, इलियाश अंसारी, रामाश्रय यादव, मुराद अली वेग, अशोक सिंह, गोपी यादव, उद्भव नारायण सिंह, मकसूद, धर्मवीर गुप्ता, नजमुद्दीन, रामानंद यादव, बांकेलाल यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व मंत्री शाकिर अली के पुत्र जिला पंचायत सदस्य, परवेज आलम ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान कमलेश पांडेय, श्यामसुंदर यादव, फरीद आलम, अरविंद सिंह, मुन्ना यादव, मुकेश सिंह, कमलेश चौरसिया, दिनेश यादव, विपिन राव, राजन यादव, इरशाद , बैतुल्लाह, डॉ जमाल, जय प्रकाश सिंह, उदय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
सपाइयों ने सरकार के विरुद्ध मिठाई बांटीं
बरहज। नगर स्थित लवरछी बाईपास पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए मिठाई बांटीं। मंगलवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता लवरछी बाईपास पहुंचे। जहां सभा करते हुए कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान संजय पासवान, विकास सिंह, अंकित यादव, इमामुद्दीन खान, रूपेश शर्मा, सोनू पांडेय, आशुतोष यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संत गाडगे के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
देवरिया। संत गाडगे महाराज की 145वीं जयंती मंगलवार को बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गाडगे की जीवनी पर प्रकाश डाला। सजातीय बंधुओं व सपा कार्यकर्ताओं ने गाडगे के आदर्श को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार कन्नौजिया ने किया। धोबी लोक नृत्य का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश कन्नौजिया रहे। इस दौरान पंकज वर्मा, जितेंद्र सागर, रामप्रवेश यादव, व्यास यादव, सुनील कन्नौजिया, अरविंद यादव, सत्यप्रकाश, शंभू कन्नौजिया, बनारसी प्रधान, गोविंद कन्नौजिया, रणवीर यादव, रामखेदू यादव, विजय चौहान, योगेंद्र भारती, अशोक यादव, इंदल यादव, नित्या तिवारी, हरिओम, विजयसेन यादव, रमजान अली, हृदयानंद जायसवाल, मनोज कुमार, रोहित पहलवान, पुष्पा विश्वकर्मा, शोभा यादव, आराधना शर्मा, मुराद अली, रशीद अंसारी, वसीम अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed