{"_id":"6b05e5224e509bd63c01fe19","slug":"shabad-kirtan-resounds-deoria-news-c-208-1-deo1009-197371-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गूंजे शबद-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गूंजे शबद-कीर्तन
Wed, 25 Nov 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करते श्रद्धालु,
देवरिया। न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शबद-कीर्तन, गुरुवाणी और अटूट लंगर के माध्यम से सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 23 नवंबर से चल रहे अखंड पाठ के मंगलवार सुबह 10 बजे समापन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी और शबद-कीर्तन का श्रवण किया। दिनभर चले लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी दामोदर सिंह ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध किया था। उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नारी सम्मान और समान अधिकारों पर जोर दिया। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। अंत में विश्व में सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष अरदास की गई।
इस दौरान सूबेदार मेजर अवतार सिंह, जगजीत सिंह, देवेंदर सिंह, विनीत सिंह, रविंदर सिंह, मन्ना सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, गगनदीप कौर, राजेश सिंधी, सुमित कौर, बलविंदर कौर, हरपाल कौर माैजूद रहीं।