{"_id":"6adba70ab149ce0bae03d950","slug":"seven-suspects-questioned-police-are-piecing-together-the-links-deoria-news-c-208-1-deo1025-195018-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सात संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस खंगाल रही कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सात संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस खंगाल रही कड़ियां
Fri, 23 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के चाैथे दिन शुक्रवार को भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, हत्याकांड की कडि़्यां भी खंगाली जा रही हंै।
पुलिस की कई टीमें हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए साक्ष्य जुटाने और सुराग तलाशने में लगी हैं मगर ठोस सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है।
रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास दो युवकों की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान करजहा निवासी वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
वारदात स्थल के आसपास भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
उधर मईल थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हमले की गंभीरता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, वकील यादव के गले और पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे। इन वारों के कारण उनकी सांस नली कट गई थी। दूसरे मृतक विनय यादव के शरीर पर भी चाकू से 12 निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विनय के पेट और गले पर भी चाकू से हमले के निशान स्पष्ट रूप से मौजूद थे। दोनों युवकों के शरीर पर चाकू से किए गए हमलों के गहरे निशान मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं।