{"_id":"62321cbbac1f84285f69a70c","slug":"seven-people-took-pamphlets-for-the-member-of-the-legislative-council-deoria-news-gkp4302090143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने लिए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने लिए पर्चे
विज्ञापन

देवरिया। विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन सात लोगों ने पर्चे लिए। नामांकन पत्र लेने वालों में भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी से लोग शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दिए जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट के दक्षिण गेट से लेकर नामांकन स्थल तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।
देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को सात लोगों ने उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र लिया। इसमें प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा से डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, डॉ. मुकेश प्रसाद गुप्ता निर्दल, मुक्तिनाथ सिंह जनता समता पार्टी तथा सपा से डॉ. कफिल खान व आफताब पठान ने नामांकन पत्र लिए। इसके अलावा राष्ट्रीय समाज दल (आर) के शिव कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी से मो. तारिक ने नामांकन पत्र लिया।