फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven people injured in a fight over land dispute

Deoria News: जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, सात लोग घायल

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in a fight over land dispute
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली के कामधेनवा टोला में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पांच लोगों समेत सात घायल हो गए। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के चोटिल होने की सूचना है। हालांकि दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव के कामधेनवा टोला निवासी ममता देवी बृहस्पतिवार को दरवाजे पर छप्पर का टाट बांध रही थीं। आरोप है कि पड़ोसी ने जमीनी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़कर उनपर हमलावर हो गए। उनकी बेटियां आरती, प्रीति, बेटा विशाल और मालती देवी पहुंची तो हमलावरों ने इन सबको मारा-पीटा। दूसरे पक्ष से निर्मला और निशा को चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed