{"_id":"676f04262bb16f63ec0901b8","slug":"server-is-down-for-five-days-in-khukhundoo-sub-post-office-deoria-news-c-208-1-sdn1004-143240-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू उप डाकघर में पांच दिन से सर्वर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू उप डाकघर में पांच दिन से सर्वर ठप
Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। सर्वर फेल होने से उप डाकघर खुखुंदू में पांच दिनों से कार्य ठप पड़ा है। हालत यह है कि रोज सुबह आने वाले उपभोक्ता दिनभर सर्वर का इंतजार करते हैं। शाम को बिना पैसा लिए ही वापस लौट जाते हैं। स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री ्रकराने के लिए उपभोक्ताओं को देवरिया या फिर सलेमपुर जाना पड़ रहा है। जबकि इस डाकघर के माध्यम से 11 और सहायक डाकघर संचालित होते हैं।
उप डाकघर खुखुंदू अंतर्गत बैदौली, बैकुंठपुर, बड़हरा, बीजापुर झंटौर, जैतपुरा, करौदी, मझवलिया, परसिया मिश्र, पिपरा शुक्ल, नूनखार और सल्हपुर शाखाएं शामिल हैं। कर्मियों के मुताबिक बीते दो सप्ताह से सर्वर की समस्या चल रही थी। इसके चलते उपभोक्ताओं का कार्य समय से नहीं हो पा रहा था। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार से उपडाकघर सहित इसके अंतर्गत आने वाले 11 सहायक डाकघरों पर जमा निकासी समेत सारा कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। उपभोक्ता कमलेश राय, कन्हैया लाल मद्धेशिया, सुभाष यादव, उमरावती देवी, पुष्पा और जयप्रकाश जमा व निकासी के लिए रोज डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री पत्र और स्पीड पोस्ट कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
उपडाकघर खुखुंदू के डाकपाल सुबोध कांत यादव का कहना है कि करीब दो सप्ताह से सर्वर की समस्या बरकरार है। बीच में कभी कभार सर्वर आधे घंटे के लिए आ भी रहा है तो डाक रिसीव का काम सम्पन्न करते समय में ही चला जा रहा है। इधर, बीते पांच दिनों से तो एकदम साफ सर्वर फेल चल रहा है। जिसके चलते जमा निकासी, रजिस्ट्री पत्र और स्पीड पोस्ट नहीं हो पा रहा है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।ै