फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sentence to death ought to guilty of rape: anjoo

दुष्कर्म और हत्या के गुनहगार को मिलनी चाहिए फांसी की सजा : अंजू

Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
sentence to death ought to guilty of rape: anjoo
दुष्कर्म और हत्या के गुनहगार को मिलनी चाहिए फांसी की सजा : अंजू
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को रुद्रपुर में महिला जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने दुष्कर्म और हत्या के गुनहगार के लिए फांसी की सजा की वकालत कीं।

राज्य महिला आयोग की ओर से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित बहुउद्देशीय हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण से संबंधित योजना और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्यअतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि घरेलू हिंसा के अधिकतर मामले सास और बहू के बीच श्रेष्ठता की भावना से बढ़ रहे हैं। घरेलू हिंसा रोकने को सास और बहू दोनों को अपना दायरा तय करना होगा। सास को बहू से बेटी जैसा और बहू को सास से अपनी मां जैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और हत्या के गुनहगार को निर्भया कांड के दोषियों की तरह फांसी की सजा ही मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य महिला आयोग मांग कर रहा है। सरकार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का निरंतर सशक्तीकरण कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कार्यक्रम चल रहे हैं। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद महिला उत्पीड़न के मामलों में भारी गिरावट आई है। महिलाओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। महिला शक्ति केंद्रों पर महिला पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है, ताकि उनसे महिलाएं खुलकर बात कर सकें। महिला आयोग ने खुलकर बोलो चुप्पी तोड़ो का नारा दिया है। इसलिए महिलाओं को संकोच छोड़कर हर क्षेत्र में हुनरमंद बनना चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, समेकित बाल संरक्षण योजना, दहेज पीड़ित महिला को कानूनी और आर्थिक सहायता आदि योजनाएं महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा करने में उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रभात कुमार, एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ अंबिका राम, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, एसीएमओ संजय चंद, सीडीपीओ रीचा पांडेय, सावित्री, शुुभा मौर्या, डॉ दिनेश यादव, मनोज कुमार मिश्र, रेखा जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed