फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sent to Dubai after giving tourist visa

Deoria News: टूरिस्ट वीजा देकर दुबई में नौकरी के लिए भेजा, केस दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sent to Dubai after giving tourist visa
- पति को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस से लेकर एसपी से लगाई थी गुहार
विज्ञापन

- 17 फरवरी को न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का दिया था आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने वाले दो जालसाजों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला के प्रार्थना पर 17 फरवरी को न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दस किशोरगंज की दीपमाला बरनवाल पत्नी संजय कुमार बरनवाल तहरीर में कहा है कि उनका परिवार गरीबी के कारण मजदूरी करके आजीविका चलाता है। आरोप है कि शिव कुमार राम उर्फ छांगुर का दुबई के शारजहा के रोल पार्क में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से आफिस है, जो भारत से लड़कों को बुलाकर दुबई में प्राइवेट जाॅब देने का कार्य करता है और उसी का ब्रांच नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नंबर पांच में एक निजी स्कूल के पास है। जहां से वीजा मंगाने का कार्य शशि नामक एक व्यक्ति करता है। एजेंट शिवकुमार व शशि नौकरी के लिए वीजा मांगने पर पीड़ित के पति संजय कुमार बरनवाल व उनके भाई सुशील कुमार बरनवाल से 1200 दरहम प्रतिमाह दिलाने व कंपनी में कार्य दिलाने के नाम पर 1,65,000 रुपपे की मांग की। इसके बाद पीड़िता ने अपना जेवर बेचकर और कुछ कर्ज लेकर रुपये दी। दोनों ने दो फरवरी से दो अप्रैल तक का दूरिस्ट वीजा दे दिया। दोनों लोगों ने मिलकर मेरे पति व उनके भाई को विदेश भेज दिया। विदेश में जाकर मेरे पति व उनके भाई को कोई कार्य नहीं मिला और शिव कुमार अपने दुबई के शारजाह आफिस पर रखा। कहा कि जब तक किसी कंपनी में काम नहीं लगता है तब तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी मैं दूंगा। इस तरह उसके पति दस माह उनके ऑफिस पर रहे। जिनका कुल तनख्वाह दो लाख रुपये हुआ तथा सुशील कुमार का भी दो लाख रुपये हुआ। वह भी नहीं दिए। उसके बाद पति को गिरफ्तार करा दिया। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने एसपी, कोतवाल सलेमपुर, डीएम को प्रार्थना पत्र दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने 17 फरवरी को इस मामले में कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम एजेंट शिवकुमार व शशि के खिलाफ जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed