फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sensation after the dead body of a young man was found in the drain

Deoria News: नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी

Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sensation after the dead body of a young man was found in the drain
नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। क्षेत्र के बर्दगोनियां गांव में 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की सुबह नकटा नाले में मिला। इससे सनसनी फैल गई। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
सुबह टहलने निकले बर्दगोनियां के ग्रामीणों ने नकटा नाले के किनारे पड़ा किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन, पैंट तथा चप्पल देखी। ग्रामीणों को कुछ आशंका हुई तो वे नाले के और नजदीक गए। नाले के पास पहुंचते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। नाले में उतराए युवक का शव देखकर ग्रामीण शोर मचाने लगे। थोड़ी ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों में से किसी ने डॉयल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्रा ने नाले से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृत युवक की पहचान 35 वर्षीय हृदयानंद गिरी के रूप में की। वह रुद्रपुर थाने के ग्राम बटुलही के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, हृदयानंद आसपास के क्षेत्रों में पेंटिंग करते थे। कुछ दिनों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस के अनुसार, हृदयानंद की मौत नकटा नाले में डूबने से हुई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल की दूरी उनके घर से लगभग दो किलोमीटर है। वह कब, कैसे तथा किन परिस्थितियों में यहां पहुंचे, यह रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के किनारे मृत युवक की पैंट, चप्पल तथा मोबाइल फोन पाया जाना भी संदेह पैदा करता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जहां से शव बरामद किया गया, वहां नाले की गहराई कम है। इससे नाले के किनारे नित्यक्रिया के दौरान पानी में डूबने की बात भी लोगों के गले नहीं उतर रही है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed