{"_id":"61cc95849d5eac7c3435a42b","slug":"send-price-within-72-hours-of-procured-paddy-deoria-news-gkp4217149147","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे में भेजें किसानों के खाते में धान का मूल्य : विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे में भेजें किसानों के खाते में धान का मूल्य : विशेष सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 घंटे में भेजें किसानों के खाते में धान का मूल्य : विशेष सचिव
देवरिया। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग ने जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना व धान खरीद के संबंध में बुधवार को निरीक्षण गृह में सभी धान क्रय एजेंसियों के साथ समीक्षा की। तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इसमें निर्देशित किया गया कि लघु एवं सीमांत किसानों की अधिक से अधिक खरीद की जाए। किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। किसानों के खाते में 72 घंटे में विक्रय धान का मूल्य भेजा जाए।
निरीक्षण में पाया गया कि क्रय विक्रय केंद्र महुआनी में 94 किसानों से 5652.40 क्विंटल खरीदारी की गई है तथा 68 किसानों को भुगतान किया गया है। क्रय केंद्र रुच्चापार में 102 किसानों से कुल 8254.90 क्विंटल खरीदारी की गई है एवं 70 किसानों को भुगतान कर दिया गया है। क्रय केंद्र धतुराखास में 78 किसानों से 5973.20 क्विंटल की खरीदारी की गई है एवं 47 किसानों का भुगतान कर दिया गया है। क्रय केंद्र प्रबंधकों को धान खरीद पूरी तत्परता से किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ, सभी एजेंसियों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।