{"_id":"66f078c39697fe49120be3f7","slug":"second-marriage-arranged-while-the-first-wife-was-alive-now-chased-away-by-beating-deoria-news-c-208-1-deo1004-135946-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, अब मारपीट कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, अब मारपीट कर खदेड़ा
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई गांव का मामला, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में पहली पत्नी के रहते पति ने दूसरी शादी रचाई ली। इसके बाद पहली पत्नी से चल रहे केस की सुलह कर उसे घर लाया और अब मारपीट कर खदेड़ दिया है। पत्नी ने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के गोपालगंज के थाना बिजईपुर निवासी छमावती की शादी 21 साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी शैलेश यादव से हुई। शादी के बाद एक बच्ची हुई। आरोप है कि शादी के छह साल बाद पति शैलेश ने छमावती को छोड़ दिया। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। वहीं से गोपालगंज न्यायालय में केस कर दिया। इसके अलावा एक दूसरे से अलग होने के लिए देवरिया में भी वाद दाखिल कर दिया। आरोप है कि इसी बीच शैलेश ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर बाहर चले गए।
इधर, छमावती देवी को भी आठ माह पहले केस सुलह कर घर बुला लाया। अब शनिवार को शैलेश दूसरी पत्नी से जन्मी दो बच्चियों को लेकर घर आ गए। अब शैलेश धमकी दे रहे हैं कि यह दोनों हमारी बच्चियां हैं। इनकी मां और दूसरी बीबी को भी घर लाऊंगा। छमावती देवी का आरोप है कि इसका विरोध करने पर मुझे मारपीट कर घर से खदेड़ रहे हैं। उसने थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है।