फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   second doze of corona vaccine administered on every saturday

शनिवार को लगेगी कोरोना वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज

Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
second doze of corona vaccine administered on every saturday
शनिवार को लगेगी कोरोना वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज
विज्ञापन

देवरिया। चौदह अगस्त से शनिवार के दिन सिर्फ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है, तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लगाने के लिए शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज के लिए निर्धारित किया गया है। सुबह नौ से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। 11 बजे के बाद टीकाकरण केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।
जनपद में कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। बृहस्पतिवार को जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। संक्रमितों की संख्या 20212 हो चुकी है, जबकि 19989 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस पांच हैं। चार लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

14449 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। वैक्सीन के लिए केंद्रों पर लोग पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल केंद्र पर काफी भीड़ रही है। विदेश जाने के लिए लोग टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पुराने इमरजेंसी में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। भीड़ ने रैंप के किनारे लगे स्टील के रेलिंग को तोड़ दिया। सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 90 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 14890 के सापेेक्ष 14449 लोगों का टीका लगा। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष उम्र के 9486, बुजुर्ग 865 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 2273 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1825 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed