{"_id":"5f206cd08ebc3e9f641e9adc","slug":"seal-nahi-ho-rahe-office-deoria-news-gkp3598384161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए, डाक अधीक्षक कार्यालय और बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय में मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए, डाक अधीक्षक कार्यालय और बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय में मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित मिलने के बाद भी सील नहीं किए जा रहे सरकारी दफ्तर
नहीं बरती गई सावधानी तो बढ़ेंगी मुश्किलें, सैनिटाइज नहीं हुए कार्यालय
देवरिया। महामारी बढ़ने के बद भी लापरवाही से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी सरकारी दफ्तरों को सील नहीं किया जा रहा है। ऐसे ही लापरवाही होती रही तो महामारी पर काबू नहीं पाया जा सकता है। बीएसए कार्यालय, डाक अधीक्षक कार्यालय में बेखौफ होकर कर्मचारी काम कर रहे हैं।
कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोग बचाव के लिए अनेक हथकंडे अपना रहे हैं। डाक अधीक्षक कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार की रात को भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसको लेकर कर्मचारी दहशत में हैं। लेकिन कार्यालय को सील नहीं किया गया है। दहशत के बीच कर्मचारी काम कर रहे हैं। बीएसए कार्यालय में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बावजूद कार्यालय खुला हुआ है और कर्मचारी काम कर रहे हैं। संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को अभी तक कोविड-19 जांच तक नहीं कराई गई है। यही हाल बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय का है। इस कार्यालय में भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जब सरकारी विभाग के कर्मचारियों का यह हाल है तो बाकी लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। डाक विभाग में 100 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय भी खुल रहा है। इन विभागों को अभी तक सैनिटाइज भी नहीं कराया गया है। इस संबंध में डाक अधीक्षक पीसी यादव ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से सैनिटाइज नहीं कराया गया है। विभाग खुद अपने स्तर से सैनिटाइज करा रहा है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही कार्यालय को सील किया जाएगा। बाकी कर्मचारियों को कोविड जांच के लिए निर्देश दिया गया है।