फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SDM slaps during Paimaish, riots over death of old man

शव रखकर हंगामा: माइक में SDM ने डांटा, वृद्ध की मौत के बाद गांव में हंगामा; DM बोले-डांटने का आरोप गलत

Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
सार

शाम करीब पांच पैमाइश के बाद सीमांकन कर पत्थर लगाया जा रहा था। इसी दौरान सर्वजीत (62) ने पैमाइश के नतीजे पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम से मोबाइल पर किसी की बात कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर एसडीएम ने उन्हें डांट दिया। सर्वजीत अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनकी नाक से खून निकलने लगा। 

विज्ञापन
SDM slaps during Paimaish, riots over death of old man
एसडीएम की गाड़ी रोकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षेत्र के पिड़हनी गांव में रास्ते के विवाद के निपटारे के लिए जमीन की पैमाइश के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने गलत पैमाइश के विरोध पर एसडीएम के डांटने से हार्ट अटैक आने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एसडीएम ग्रामीणों को समझाते रहे और ग्रामीण पैमाइश करने गई टीम पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रात करीब नौ बजे सीओ रुद्रपुर और एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पिड़हनी गांव के रहने वाले सर्वजीत यादव और भृगुनाथ यादव के बीच रास्ते की जमीन में खलिहान और आबादी पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।

सर्वजीत के परिवार का कहना है कि बुधवार को दोपहर में एसडीएम अवधेश निगम राजस्व टीम और पुलिसकर्मियों के साथ विवादित जमीन की पैमाइश कराने गांव में पहुंचे। शाम करीब पांच पैमाइश के बाद सीमांकन कर पत्थर लगाया जा रहा था। इसी दौरान सर्वजीत (62) ने पैमाइश के नतीजे पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम से मोबाइल पर किसी की बात कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर एसडीएम ने उन्हें डांट दिया। सर्वजीत अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनकी नाक से खून निकलने लगा। परिजन उन्हें रुद्रपुर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से गांव लौटे घर वालों ने एसडीएम की गाड़ी के आगे सर्वजीत का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा देख एसडीएम गाड़ी से उतरकर पास के एक घर में जाकर बैठ गए। सर्वजीत के बेटे योगेंद्र और रोशिंद्र का आरोप है कि एकतरफा पैमाइश के विरोध पर एसडीएम ने डांटा और सर्वजीत को हार्ट अटैक आ गया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पैमाइश करने वाली टीम पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

रात नौ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ रुद्रपुर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, प्रशासन ने गलत पैमाइश और डांटने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आईजीआरएस पर आई शिकायत के सत्यापन के लिए राजस्व टीम गांव में गई थी।


एसडीएम पैमाइश नहीं बल्कि आईजीआरएस की एक शिकायत के सत्यापन के लिए गांव में गए थे। किसी को डांटने की बात भी गलत है। फिर भी अगर कोई शिकायत है तो उसकी जांच करा ली जाएगी: मधुसूदन हुल्गी, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed