फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SDM did surprise inspection of PHC

Deoria News: एसडीएम ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
SDM did surprise inspection of PHC
बरहज। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का औचक निरीक्षण किया। परिसर में अचानक अधिकारी को देख कर्मियों में खलबली मच गई। उपस्थिति पंजिका पर अधिकांश कर्मचारियों के हस्ताक्षर मौजूद थे, लेकिन कुछ कर्मचारी भ्रमण रजिस्टर पर बिना कोई सूचना दर्ज किए मौके से गायब थे। जिस पर एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित की है। एसडीएम बिना किसी सूचना के अचानक पीएचसी भलुअनी पहुंचे। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, प्रसूति कक्ष, जेई वार्ड आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देख एसडीएम तल्ख दिखे। उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इसमें डॉ. शिल्पी पांडेय, एचईओ संजय कुमार, कुछ आयुष डाॅक्टर जिनके हस्ताक्षर थे, गायब थे। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि भलुअनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था है। हस्ताक्षर कर अधिकांश कर्मचारी गायब थे। कुछ मरीजाें ने चिकित्सकों द्वारा बाहर की पर्ची लिखे जाने की शिकायत किया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed