फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Screening of policemen

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों की हुई स्क्रीनिंग

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Screening of policemen
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों की हुई स्क्रीनिंग
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। दुष्कर्म के एक आरोपी को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भेजा है। उसे तेज बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस सकते में है। एसओ से लेकर ड्यूटी में तैनात चौकीदार सभी का बुधवार देर रात पीएचसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराया गया। पीड़ित किशोरी को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।

रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव के रहना वाला युवक भटनी की रहने वाली एक किशोरी का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। सोमवार रात पुलिस ने युवक को किशोरी के साथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। मंगलवार शाम को आरोपी को लेकर पुलिस जेल पहुंची। जेल कर्मियों ने युवक की थर्मल जांच कराई तो वह कोरोना संदिग्ध निकला। जिला अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। बुधवार शाम कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। इसकी जानकारी जैसे ही भटनी पुलिस को मिली वह परेशान हो गई। क्योंकि वह करीब 20 घंटे तक भटनी थाने में रहा था। ऐसे में एसओ से लेकर थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग पीएचसी पर कराया गया, जहां डॉक्टर एनपी सिंह ने सबको सामान्य बताया। पीड़ित किशोरी को घर में ही एक कमरे में रखा गया है। इस संबंध में एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि सबकी जांच हुई है। आरोपी को जेल ले जाने वाले पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वैसे गोरखपुर में आरोपी युवक ठीक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed