फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child scientists showed the way to a better future through 131 models

Deoria News: बाल वैज्ञानिकों ने 131 मॉडलों के जरिए दिखाई बेहतर भविष्य की राह

Wed, 01 Mar 2023 02:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Mar 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Child scientists showed the way to a better future through 131 models
स्प्रिंग शाईन एकेडमी खरजरवा में जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी में भाग लेते विद्यार्थी तथा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन स्प्रिंग साइन एकेडमी के परिसर में आयोजित किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 131 मॉडल प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनियों का अवलोकन कर प्रो. शशि भूषण श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद सहित निर्णायक मंडल में तारकेश्वर प्रसाद, डॉ. एचबी यादव, कमलेश कुमार, शशांक शेखर द्विवेदी, आशुतोष नाथ तिवारी, अभिषेक प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रतिभा को जमकर सराहा।
विज्ञापन


मौके पर डीआईओएस ने कहा कि सतत प्रयास से हम जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके अंदर वैज्ञानिक अभिरुचि है तो पुराने सिद्धांतों का प्रयोग करके नए विचार तैयार एवं उसे आपके जीवन में भी दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे बाल वैज्ञानिक अन्वेषण, विश्लेषण एवं प्रयोगों से स्थानीय समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करें। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. शशि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति में विभिन्न सिद्धांत पूर्व से ही उपलब्ध है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करके सर सीवी रमन की तरह उन सिद्धांतों का विश्लेषण एवं अनुप्रयोग मानव जीवन के हित के लिए भी करना चाहिए।

अंत में अमरजीत मद्धेशिया स्प्रिंग साइन एकेडमी के मिसाइल लांचर को प्रथम, अथर्व श्रीवास्तव डीएसएस के रोबोटिक्स प्रोजेक्ट को द्वितीय एवं पलक मणि कस्तूरबा इंटर कॉलेज के उपग्रह संचार मॉडल को तृतीय स्थान पर चुना गया। इसके अलावा विष्णु गुप्ता डीएसएस के एड्रिनो यूनो सिस्टम, सादिक अंसारी स्प्रिंग साइन एकेडमी के एटीएम, सुशांत सिंह डीएसएस के कैनन सिस्टम, लकी गुप्ता बीजीएमसी भागलपुर के अर्थक्वेक सेव वाटर, विनायक यादव राम प्रसाद सिंह आईटीआई के रिन्युअल एनर्जी रिसोर्स, आविष्कार वर्मा चंद्रशेखर आजाद इं. कॉ.के वाटर हार्वेस्टिंग, प्रियंका वर्मा राजकीय कन्या इं. का. आर्गेनिक पार्किंग, जोया अंसारी व अंशिका सिंह के मॉडलों को मंडल में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य रामसुमेर पांडेय, कलिंद इं.कॉ.के प्रधानाचार्य वकील सिंह, अनूप गुप्ता, शत्रुघ्न तिवारी, उमा मिश्रा, अवधेश सिंह, उग्रसेन शुक्ला, आदर्श सिंह, श्रीनिवास सिंह आदि मौजूद रहे।

 

सहवा में मनाया गया विज्ञान दिवस

 विकास खंड क्षेत्र के सहवा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यापक सम्मान से सम्मानित विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर क्रियाशील विज्ञान मॉडल, रंगोली, विज्ञान गीत व पोस्टर मेकिंग में प्रतिभा दिखाई। विज्ञान मॉडल में अतुल प्रजापति, अंजली शर्मा, साधना, नरगिस, अमन पासवान, नीतीश मद्धेशिया, अर्पिता मिश्रा, अपूर्वा सिंह, अंजनी शर्मा के मॉडल आकर्षक रहे।

बीईओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि व आकर्षण पैदा कर उन्हें इसके प्रति जागरूक करना है। इस दौरान जयनाथ प्रजापति, संजय गोंड, रानू सिंह, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

विद्यालयों में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी
नगर व क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित विज्ञान से संबंधित उपकरणों व माॅडल की प्रदर्शनी लगाई।
नगर के शिवम साइंस एकेडमी के प्रांगण में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान अभिशाप या वरदान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों में भाग लिया।
मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ. कमलेश कुमार ने बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनीत यादव ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
क्षेत्र के गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक मनोज कुशवाहा व सुरेश तिवारी, प्रबंधक नीतेश कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, अरविंद, उमेश तिवारी आदि ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में समझाया।

ज्ञान कुंज एकेडमी बेलपार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा, बैटरीचालित कार, ग्रीन हाउस प्रभाव, पवनचक्की, ह्रदय संरचना आदि के माॅडल प्रस्तुत किए ।
मुख्य अतिथि डॉक्टर इमाम हुसैन, डॉक्टर विनय पांडेय, निदेशक डॉ. राजेश सिंह, प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय आदि ने बच्चों को विज्ञान की उपयोगिता और हमारे जीवन पर प्रभाव आदि के बारे में विस्तार से बताया।

 

80 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक मॉडल

 ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवनिया नवीन में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने मां सरस्वस्ती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने सूर्ययान, खाद्य शृंखला, कचरा प्रबंधन, पौधे, प्रकाश, रेन वाटर हार्वेस्टिग, वायु प्रदूषण, गणित किट, माइक्रोस्कोप का डेमो, पाचन तंत्र, हार्ट की संरचना, न्यूटन डिस्क में सतरंगी किरणों का प्रदर्शनी, ध्वनि प्रदूषण, ज्वालामुखी सोलर सिस्टम आदि के मॉडल प्रदर्शित किए।

एसएन प्रजापति ने कहा कि आज का युग विज्ञान का है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।

गोविंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के माध्यम से भारतीय नागरिकों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने व प्रचारित करने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

उधर, नगर के चनुकी मोड़ के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नेशनल थर्मल पाॅवर, लाइफलाइन सिक्योरिटी सिस्टम, पानी की डिस्टलरी, वेस्ट मैटेरियल से विद्युत उत्पादन, रसोई उपयोगी मशीन, सोलर एनर्जी प्लांट, केस ऑफ डेथ, क्लेजर सिक्योरिटी अलार्म, इंडियन आर्मी सिक्योरिटी प्रोजेक्ट, प्रेशर पोकलेन, हाइब्रिड कैप्चर मशीन, माॅडर्न ओवर ब्रिज का माॅडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान शिशिर राय, प्रबंधक रेनू राय, डायरेक्टर नीतीश राय, ऋचा राय, पूनम, देवेंद्र कुमार, सूरज श्रीवास्तव, राजकपूर, रवींद्र कुमार, संदीप कुमार, आफताब, सुमन देवी, राजपति देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed