फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Schools from class 1 to 12 will now open from 7:30 am to 12:30 pm.

कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यालय अब सुबह 7:30 से 12:30 तक खुलेंगे

Mon, 22 Apr 2024 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Schools from class 1 to 12 will now open from 7:30 am to 12:30 pm.
- हीट वेब को देखते हुए स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन
विज्ञापन

- स्कूल परिसर में शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस पैकेट के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आउटडोर गतिविधि पर रोक का आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हीट वेव और लू को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों के संचालन में परिवर्तन किया है। अब जिले के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक की संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी निर्देश में अप्रैल से जून के मध्य तापमान में वृद्धि एवं लू प्रकोप की घटनाएं घटित होंगी। इसी क्रम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव एक्शन प्लान अपडेट कर समस्त विभागों के साथ बैठक कर इससे बचाव के लिए समुचित दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के जारी एडवाइजरी बुलेटिन के आधार पर जनपद में बढ़ते तापमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं के हित में कक्षा एक से 12वीं तक राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के विद्यालयों में 22 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालन निर्धारित किया गया है। साथ ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि परिसर में शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस पैकेट के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आउटडोर गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी जाएं। विद्यार्थियों को लू से बचाने के लिए जागरूक किया जाए तथा आपदा कार्यालय की ओर से उपलब्ध जागरूकता संदेशों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए।

----------
जनपद में तापमान में वृद्धि एवं लू प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से विद्यालयों का समय परिवर्तन करके सराहनीय कदम उठाया गया है। संघ इस निर्णय का स्वागत करता है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, प्रमुख बेसिक शिक्षा से स्कूलों के समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग की थी। इस निर्णय से बच्चों को पठन पाठन कार्य में सहूलियत मिलेगी।
-अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed