फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School manager accused of obscene act

Deoria News: स्कूल प्रबंधक पर अश्लील हरकत का आरोप

Mon, 19 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
School manager accused of obscene act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। एटा जिले की रहने वाली एक महिला शिक्षक ने भटनी इलाके के घांटी बाजार स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्रबंधक आए दिन उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत करता था। जब उसने विरोध किया और आरोपी की पत्नी से शिकायत की तो शनिवार को स्कूल प्रबंधक और उसके परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा करीब तीन माह से वेतन भी रोक दिया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के घांटी बाजार स्थित एक स्कूल में पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रबंधक ने एटा जिले की एक महिला शिक्षक को बुलाया। महिला शिक्षक बढ़िया वेतन को देख जनवरी माह में स्कूल में ज्वाइन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला के स्कूल में ज्वाइन के कुछ दिन बाद ही प्रबंधक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शिक्षक का कहना है कि शुरू में लोकलाज के डर से इसे दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हरकत बढ़ते देख उसने इसकी शिकायत प्रबंधक की पत्नी से कर दी। इससे नाराज प्रबंधक ने परिजनों के साथ मिलकर शनिवार को महिला शिक्षक की पिटाई कर दी। महिला शिक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

शिकायत के बाद घांटी बाजार चौकी प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद लोगों में स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध खासी नाराजगी है।
लोगों ने स्कूल प्रबंधक पर धर्म परिवर्तन आदि का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि घांटी बाजार पुलिस चौकी में महिला शिक्षक ने घटना को लेकर शिकायत की है। चौकी प्रभारी को मामले की जांच कर आरोपी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed