फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School Chalo Abhiyan will run till 15th April

Deoria News: 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल चलो अभियान

Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan will run till 15th April
देवरिया। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी व शिक्षक अपनी ओर से जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं। इसके अंतर्गत नए सत्र पहले चरण में एक अप्रैल से ही स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

शिक्षक अपने विद्यालय क्षेत्र गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। इधर देवरिया सदर व नगर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर भी नकेल कसी जा रही है, ताकि अभिभावक इनके झांसे में न आकर परिषदीय विद्यालय में पाल्यों का नामांकन कराएं।
विज्ञापन

जिले के 2124 परिषदीय स्कूलों में नए सत्र का शुभारंभ हो चुका है। इधर नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान निकालकर अभिभावकों व ग्रामीणों को अपने पाल्यों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पिछले दो सत्र में नामांकन की खराब स्थिति को देखते हुए इस बार विभागीय लोगों पर भी इस बढ़ाने के लिए शासन स्तर से भी दबाव है। हालांकि शिक्षक व शिक्षक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी नामांकन न बढ़ने के पीछे जिले व अपने स्कूल क्षेत्र के आसपास गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन को भी जिम्मेदार बताते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed